एबी रोड बायपास पर देर रात गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

 देवास से इस वक्त की बड़ी खबर…




भारत सागर न्यूज/देवास।
जानकारी के अनुसार, एबी रोड स्थित एक ढाबा देर रात तक खुला था। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन में सवार 4 से 5 युवक वहां पहुंचे और खाना खिलाने की मांग की।




ढाबा संचालक ने बताया कि देर रात होने के कारण खाना बनाने वाला स्टाफ मौजूद नहीं है, इसलिए भोजन उपलब्ध नहीं हो सकेगा।
बस इतना सुनते ही युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि युवकों ने संचालक के साथ जमकर मारपीट की और ढाबे में तोड़फोड़ भी की।




यह पूरी वारदात ढाबे पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी खुलेआम गुंडागर्दी करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद ढाबा संचालक ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, फरार हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन