यादव को म.प्र. छात्र युवा संघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त
भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद, नई दिल्ली (एनसीएससी-एनसीएसटी आयोग, भारत सरकार से संबंधित) द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए सुनील यादव को म.प्र. छात्र युवा संघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया की सहमति एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर लिया गया। परिषद ने यादव के सामाजिक कार्यों और सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
परिषद ने आशा व्यक्त की है कि यादव संगठन के उद्देश्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समाजहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।




Comments
Post a Comment