कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, पूर्व विधायक गुर्जर भी थाने पहुंचे, शहर में रैली निकालकर जताया विरोध...




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । उज्जैन जावरा मार्ग को फोरलेन/चौड़ीकरण को लेकर पैदल यात्रा के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चौपाल सागर से गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद। पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर नागदा पुलिस थाने पहुंचे। और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग पर अड़े रहे गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राधे जायसवाल, 




विराम गुर्जर, राधा मालवीय, भीमराज मालवीय, राधेश्याम चंद्रवंशी, मांगू गुर्जर, देवीलाल  चंद्रवंशी आदि शामिल है। बता दे नागदा से उज्जैन के लिए 21 से अधिक कार्यकर्ता पैदल यात्रा में शामिल थे।जिन्हें नागदा के चौपाल सागर के समीप गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद कांग्रेस पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर और उनके समर्थक थाने पहुंचे जहां वे थाने के सामने अपने समर्थकों के साथ बैठ गए उनका कहना था।




जब कांग्रेस कार्यकर्ता शांति से उज्जैन जावरा सड़क मार्ग को लेकर उज्जैन कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे तो पुलिस प्रशाशन ने बीजेपी के दबाव में आकर जबरन गिरफ्तार किया जो सही नहीं है और हम प्रशासन से मांग करते है उज्जैन जावरा स्टेट हाइवे 17 को जल्द से जल्द चौड़ा किया जाना चाहिए और हम प्रशासन को एक हफ्ते का समय देते हैं।




अगर इस समस्या का हल नहीं निकला तो हम नागदा बंद करवाएंगे और कांग्रेस का कार्यकर्ता अपनी अंतिम सांस तक ये लड़ाई लड़ता रहेंगा वही कांग्रेस नेता चेतन यादव ने भी कहा की अब तक उज्जैन जावरा हाइवे पर कई मौतें हो चुकी है और कांग्रेस कार्यकर्ता केवल सरकार का ध्यान इस और आकर्षित करने का प्रयास कर रहे है और उन्हें जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है ।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन