काल भैरव मंदिर के पास आश्रम में तोड़फोड़ का आरोप, संत ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी...




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । काल भैरव मंदिर के समीप स्थित घाट पर बने आश्रम में प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ कर सामान गायब कर दिया गया। नाराज़ संत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सामान वापस नहीं किया गया तों में मुस्लिम धर्म अपना लूंगा।




काल भैरव मंदिर के समीप स्थित घाट पर नाथ संप्रदाय से जुड़े विष्णु नाथ खड़ेश्वरी महाराज यहां कुटिया बनाकर रहते और पूजा अर्चना करते हैं।




उनकी शिकायत है कि पिछले दो-तीन दिनों से प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है और आज़ उनकी कुटिया के पास बने शौचालय को तोड़ दिया और बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया।इतना ही नहीं सामान भी जब्त कर लिया गया। 




नाराज़ संत का कहना था कि यदि दो दिन के अन्दर यदि प्रशासन ने मेरा सामान वापस नहीं लौटाया और बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा तो मजबूरन मुझे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन