गहराते जल संकट को लेकर कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधियों ने क्षिप्रा प्लांट का निरीक्षण किया




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर में पिछले कई दिनों से जारी पानी की समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार पार्षद दल के साथ क्षिप्रा प्लांट पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पिछले 8 दिनों से प्लांट के दो बड़े पंप खराब पड़े हैं, जिसके कारण जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। 




निरीक्षण के बाद राहुल पंवार ने निगम आयुक्त से फोन पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शहर के कई वार्डों में चार-चार दिन में जल वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को गंदा पानी मिलने की शिकायत भी सामने आई है। 




जल वितरण का कोई निर्धारित समय नहीं होने से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहुल पंवार ने आईएचपी कंपनी के कार्यों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा अनियमितता और भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत पहले भी परिषद में की जा चुकी है। 




इसके बावजूद समय रहते खराब पंपों की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे शहर की जनता को जल संकट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पंप कई दिनों से खराब थे तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों ने समय पर ध्यान क्यों नहीं दिया। 




इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि आबिद खान, प्यारे पठान और वसीम हुसैन भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने-अपने वार्डों में जल वितरण की गंभीर समस्या से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा