महाशिवरात्रि के अवसर पर देवास में नजर आया आस्था और उल्लास का संगम, संस्था नमो-नमो ने किया अभिनव आयोजन
- विवाह उत्सव जैसी भव्यता में निकली शिव बारात
भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था नमो नमो द्वारा नगर में आयोजित भव्य शिव बारात इस वर्ष वेडिंग उत्सव जैसी साज-सज्जा और आध्यात्मिक माहौल के साथ संपन्न हुई। नगर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे आयोजन ने विवाह उत्सव जैसी आनंदमयी अनुभूति प्रदान की।
शिव बारात प्रारंभ होने के पूर्व मंचीय कार्यक्रम में अतिथि भाजपा ज़िलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, दुर्गेश अग्रवाल, सुभाष शर्मा, शशिकांत यादव, मनीष सेन, शिवा पहलवान, विजय सिंह पंवार, मनीष सोलंकी उपस्थित थे।
स्वागत भाषण संस्था संयोजक राजेश यादव ने दिया और उद्बोधन भाजपा ज़िलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, राजीव खंडेलवाल, दुर्गेश अग्रवाल और शशिकांत यादव द्वारा दिया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष वरुण अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल चौधरी, सुमेरसिंह ठाकुर, नरेन्द्र सोलंकी, दीपक सोनी, राकेश गुप्ता, महेश यादव, शशांक पवैया ने किया।
विशेष सम्मान समारोह -
शिव बारात प्रारंभ होने से पूर्व नगर में प्रभात फेरियों के माध्यम से सनातन धर्म की अलख जगाने वाले धर्मवीर बंधु-भगिनियों का अतिथियों द्वारा भगवा दुपट्टा एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात शिव बारात प्रारंभ हुई जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक झलक दिखाई दी।
केरल की ढोल पार्टी ने पूरे मार्ग में ऐसा वातावरण बनाया कि श्रद्धालु वाद्य यंत्रों की धुन पर झूमने लगे। गुजरात की मातृशक्ति डमरू पार्टी ने अपनी प्रस्तुति से विशेष आकर्षण पैदा किया। उत्तर प्रदेश की सजीव झांकियां, वनवासी समाज के नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। बेरसिया की देवी-देवताओं की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात में शीश से गंगा धारा निकालते, डमरू बजाते नंदी पर सवार रोबोटिक शिवजी, माँ गौरा को ब्याहने जाते दूल्हा स्वरूप शिवजी और विशाल नंदी की झांकी विशेष आकर्षण रही।
उज्जैन जैसी दिव्यता का अनुभव -
बारात में उस दृश्य की झलक भी देखने को मिली जिस प्रकार सावन माह में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर से बाबा महाकाल गजराज पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं। यह प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ इस दिव्य शिव बारात का दर्शन किया और आयोजन की भव्यता की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अजय तोमर ने किया तथा आभार प्रदर्शन संजय दायमा द्वारा किया गया। शिव बारात की ऐतिहासिक सफलता पर संस्था के मनोज गर्ग, रोहित शर्मा, नितिन शेलके, गोलू पीओपी, सुरेंद्र परिहार, महेश चौहान, मनीष जैन, बंटी मंगरोलिया,
नीलेश वर्मा, राम यादव, सोनू परमार, संजय ठाकुर, भूपेश ठाकुर, विकास जाट, गोपाल खत्री, राहुल गोस्वामी, शुभम जाधव, रोहित खिची (काली), रवि दायमा, मनीष काका, धीरेन्द्र दवे, लक्खा खत्री, राहुल ठाकुर, गौरव दुबे, हेमंत कोदिया, दिनेश शर्मा, ईश्वर परसिया, शशांक पवैया, जयंत यादव सहित संथा सदस्यों ने देवास की सनातन प्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया है।









Comments
Post a Comment