संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई



भारत सागर न्यूज/देवास। रविदास नगर आज संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके मंदिर निर्माण का भी नागरिकों के सहयोग से निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति परिषद देवास द्वारा भी संत शिरोमणि की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। 



परिषद के प्रांतीय सचिव मदन लाल जेठवा ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु महाराज ने सामाजिक एकता जात-पात का बंधन खत्म और हमेशा अच्छे कार्य को महत्व देने की बात कही और उन्हीं के द्वारा दिए गए संदेश प्रकाश को हमें आदर्श मानना चाहिए। परिषद के अध्यक्ष आत्माराम परिहार ने कहा कि आज जो सामाजिक समरसता की बात कही जा रही है यह संदेश संत शिरोमणि ने 1400 ईस्वी में दिया था और सामाजिक जात-पात और आडंबर का विरोध करते हुए सामाजिक एकता का आंदोलन चलाया और कर्म में ही विश्वास था। 



उन्होंने कहा है कि मन चंगा तो कठौती में गंगा यह कहावत चरित्र अर्थात हुई और उनके लिखित दोहे की रचनाएं गुरु ग्रंथ साहब की पुस्तक में भी सम्मिलित किए गए हैं। संत श्री का जन्म 1377 ईस्वी में काशी के पास गोवर्धन गांव में हुआ था वह जूते सिलाई का कार्य करते थे और अपने कर्म पर विश्वास रखते थे। उन्होंने सामाजिक एकता जात-पात का समाप्त करने का आंदोलन चलाया और वह आंदोलन काशी से प्रारंभ होकर दिल्ली तक रहा। तत्कालीन मुस्लिम शासक द्वारा उन्हें जमीन दी गई थी। आभार परिषद के उपाध्यक्ष संजय रैकवार ने माना। इस अवसर पर बद्रीलाल परमार, गोवर्धनलाल मालवीय, राधेश्याम सूर्यवंशी, भेरूलाल पंचोली, अशोक परमार, बद्रीलाल परमार, अरविंद परमार, आयुष झगरला, अश्विन परमार, धर्मेंद्र झगरला, संजय बजरिया, मोहन परिहार, राकेश गोस्वामी एवं कालोनी के नागरिक उपस्थित थे। सभी ने गुरू महाराज को पुष्प अर्पित कर जयकारे लगाए।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा