देवास पहुँची मालवा कबीर यात्रा में देश-विदेश के कबीर प्रेमियों ने लिया लिया भजन सत्संग का आनंद
भारत सागर न्यूज/देवास। मोहन वर्मा प्रहलादसिंह टिपाणिया द्वारा हर वर्ष निकाली जाने वाली मालवा कबीर यात्रा आज सुबह शीलनाथ धुनी पहुँची जहाँ देश भर के ख्यातनाम कबीर गायकों के साथ विदेश से भी यात्रा में पहुँचे कबीरपंथी उपस्थित रहे ।
19 से 22 तक चल रही मालवा कबीर यात्रा आज -
देवास पहुँची जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ टिपाणिया जी के भजन से हुई । धर्म सम्प्रदाय से उपर हटकर जिन्होंने कबीर जी के दर्शन को जीवन में उतारा वे चिन्तामुक्त रहे।
पश्चात राजस्थान के मीर मुख्तियार अली ने अपनी प्रस्तुति नेहरवा हमको न भावे और मन लागयो मेंरो फकीरी में से सत्संग को आगे बढ़ाया । कच्छ गुजरात के मुरालाल मेरवाडा ने अपनी विशिष्ट शैली में कबीर साहब की अरदास की ।
पाली राजस्थान के हेमराज जी गुरु वंदना की । पश्चात लखनऊ के किस्सागोई के ख्यात कलाकार हिमांशु वाजपेयी ने कुमारजी का स्मरण करते हुए शीलनाथ धुनी से उनके जुड़ाव को याद किया ।
वेदांत भारद्वाज ने हम परदेसी पंछी बाबा सुनाकर श्रोताओं को अभिभूत कर दिया । कोलकाता के कलाकार ने गुरु सब ही जगह तू ही तू है सुनाकर गुरु वंदना की ।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम,पूर्व महापौर रेखा वर्मा,विजय श्रीवास्तव,गुरुचरण सलूजा, मोहन वर्मा,संदीप नाईक, सहित बड़ी संख्या में कबीरप्रेमी उपस्थित थे । अंत में टिपाणिया जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।






Comments
Post a Comment