देवास में तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत, माता-पिता को तीर्थ करवाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य : बलराम पंचोली




भारत सागर न्यूज/देवास। तीर्थ यात्रा से लौटी रविदास गुजराती समाज की मातृशक्ति का समाजबंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पुष्पमालाओं से अभिनंदन, ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के साथ जुलूस निकालकर श्रद्धा और उत्साह का प्रदर्शन किया गया।




तीर्थयात्रियों ने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि भगवान की भक्ति और उनके श्रीचरणों में ही जीवन का सच्चा सुख निहित है। तीर्थयात्री रमेश पंचोली ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सोमनाथ मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, रामदेवरा मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, सांवरिया सेठ मंदिर एवं पुष्कर तीर्थ सहित विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।




यात्रा में पेपा बाई सूर्यवंशी, चतर बाई पंचोली, प्रेम बाई, लकी, अमृत पंचोली, यशोदा सोलंकी, सुगन सोलंकी, प्रेम थावलिया, शांता पंचोली, कमला बंजारिया और शारदा सूर्यवंशी सहित अन्य मातृशक्ति शामिल रहीं। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ यात्रा पूर्ण की।




अखिल भारतीय संत रविदास गुजराती समाज, रेवाबाग के अध्यक्ष बलराम पंचोली के नेतृत्व में तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंचोली ने कहा कि माता-पिता को तीर्थ यात्रा करवाना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कार्यक्रम में पार्षद सोनू परमार, विक्रम पंचोली, बाबूलाल सूर्यवंशी, सुरेश थावलिया, भेरूलाल सूर्यवंशी, गौतम पंचोली सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा