गांव की सुनसान रास्तो पर महिलाओं से चांदी व सोने के आभूषण लूटने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
- सात दिन पहले चाकू और पाइप से मां पन्ना बाई -बेटे राहुल पर हमला कर लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख रुपए के जेवरात सहित अन्य सामान जब्त,,,
- धार और मंदसौर जिले के है आरोपी, भाटपचलाना में किराए के मकान में रहकर वारदात को देते थे अंजाम,,,
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । नागदा के बिरलाग्राम थाना पुलिस ने सात दिन पहले खुरमुंडी के रास्ते पर शादी से लौट रहे मां-बेटे पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने 6 लाख रुपए के जेवरात, मोबाइल फोन, पाइप, चाकू और बाइक जब्त की है। पुलिस गुरुवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी।
बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार और नागदा सीसीपी विक्रम अहिरवार ने प्रेस वार्ता में बताया 4 फरवरी को गिंदवानिया निवासी राहुल गुर्जर अपनी मां पन्नाबाई के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। तभी लगभग 7 बजे खुरमुंडी रोड पर ट्रेचिंग ग्राउंड के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने पाइप व चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें दोनों घायल हो गए थे। बदमाश लगभग 1.7 किलोग्राम चांदी के आभूषण (कंदोरा, आंवले, कड़े), एक सोने की मुर्की और वीवो मोबाइल लूट गए थे।
मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बारिकी से जानकारी एकत्रित करने के बाद संभावित मार्गों के सीसीटीवी फूटेज खंगाले और सामुदायिक पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों की पहवान की। जिसके बाद उन्हें घिनोदा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
धार जिले के आरोपी दो भाई शातिर बदमाश -
पुलिस के मुताबिक आरोपियों में धार जिले के गांव खेरवास के दो सगे भाई है। जो शातिर बदमाश है। जिसमें 25 वर्षीय दिनेश पिता जानकीलाल मोंगिया पर 9 अपराध और उसके बड़े भाई 30 वर्षीय घनश्याम पिता जानकीलाल मोंगिया पर 11 अपराध पूर्व से दर्ज है। वहीं तीसरा आरोपी इनका दोस्त मंदसौर निवासी 40 वर्षीय गणेश उर्फ गणपत पिता दशरथ मोंगिया है। इनके पास से चांदी का कंदोरा, आंवले, कड़े, सोने की मुर्की, वीवो मोबाइल, लोहे का पाइप, चाकू, टीवीएस रेडॉन मोटर साइकिल जब्त की गई है।
भाटपचलाना में किराए का मकान लेकर कर रहे थे वारदात -
पुलिस के मुताबिक आरोपी भाटपचलाना में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। वह रात में शराब पीने के बाद सुनसान मार्ग पर गहने पहने व्यक्तियों को निशाना बनाते थे। बाइक से कर पाइप से हमला कर गिराते और हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से अन्य वारदात की जानकारी भी ली जाएगी। इसके लिए न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
संयुक्त टीम से मिली सफलता -
लूट की वारदात को ट्रेस करने में सामुहिक पुलिसिंग काम आई। हालही में खाचरौद पुलिस ने भी लूट की वारदात का खुलासा कर धार जिले के ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मां-बेटे के साथ भलूट की वारदात में थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार के साथ बिरलाग्राम, खाचरौद की पुलिस और साइबर सेल की टीम ने कार्य किया और लूट के आरोपी पकड़ाए।






Comments
Post a Comment