देवास में बीएड छात्रों का प्रदर्शन, छात्रवृत्ति न मिलने से पढ़ाई पर संकट




भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय शिक्षा महाविद्यालय के बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई। छात्रों का कहना है कि उनकी छात्रवृत्ति का डेटा अब तक एमपीटास (MPTAAS) पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, जिसके कारण छात्रवृत्ति प्रक्रिया लंबित पड़ी हुई है।




छात्रों ने बताया कि उन्होंने छात्रवृत्ति के भरोसे ही बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। वर्तमान में वे पढ़ाई जारी रखे हुए हैं, जबकि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी नजदीक आ चुकी हैं। 




छात्रवृत्ति न मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।




छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि वे इस समस्या को लेकर पहले भी दो बार ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। मजबूर होकर उन्हें कलेक्टर कार्यालय का रुख करना पड़ा।




छात्रों ने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश दिए जाएं, ताकि उनका डेटा एमपीटास पोर्टल पर शीघ्र अपलोड किया जा सके और उन्हें समय पर छात्रवृत्ति मिल सके। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनकी पढ़ाई बाधित हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा