खाचरौद लूट का खुलासा: एक माह की रैकी के बाद वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी-लैपटॉप व हथियार जब्त



भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। पुलिस ने खाचरौद में हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफतार किया है। इनके पास से लूट की रकम,एक एयरगन और दो बाइक जब्त की है। 




आज़ दोपहर को पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि पिछली 4 फरवरी को खाचरौद थाना क्षेत्र के लसूडिया खेमा गांव में एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट राहुल मेवाडा लूट की वारदात हुई थी। 




जिसमें तीन अज्ञात बदमाश पिस्टल जैसा हथियार दिखाकर और मारपीट कर 52 हजार रुपए नकद और एक लैपटॉप लूट ले गये थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर घार में रहने वाले मोईन, साहिल, अतुल और खाचरौद निवासी अरमान को गिरफतार किया है। 




इनके पास से लूट की रकम,एक लैपटॉप, एयरगन और दो बाइक जब्त की है। खाचरौद एसडीओपी आकांक्षा बैछोडे ने बताया कि बदमाशों ने एक महिने तक रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा