फ्रीगंज में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, माधव नगर पुलिस की तत्परता से बची जान




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक बिल्डिंग पर चढ़कर कूदने का प्रयास करने लगा। युवक को बिल्डिंग की मुंडेर पर खड़ा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।




घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना प्रभारी राकेश भारती अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक से लगातार संवाद बनाए रखा और उसे समझाइश दी। पुलिस की सूझबूझ, संयम और मानवीय रवैये के चलते युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।




पुलिस के अनुसार युवक का नाम कुंदन है, जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है और बिहार का रहने वाला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक पहले एक घर में घुस गया था और कपड़े लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद वह छत-दर-छत चढ़ते हुए बिल्डिंग पर पहुंच गया और कूदने का प्रयास करने लगा।




नीचे करीब 150 से 200 लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई। युवक को आशंका थी कि लोग उसके साथ मारपीट कर सकते हैं, इसी डर के चलते वह बार-बार कूदने की कोशिश कर रहा था।




करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। माधव नगर पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन