उज्जैन में बनेगा एकलिंग नाथ मन्दिर ग्राम नलवा में हुआ भूमि पूजन मेवाड़ राजा लक्ष्यराज सिंह हुये शामिल
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । एंकर त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज द्वारा ग्राम नलवा में भगवान एकलिंग नाथ का भव्य मंदिर बनवाया जा रहा है। जिसका मेवाड़ के राजा डाक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने आज भूमि पूजन किया।इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज द्वारा राजस्थान में स्थित एकलिंग नाथ मंदिर की तर्ज पर उज्जैन के समीप स्थित ग्राम नलवा में 6 करोड़ रुपए की लागत से एकलिंग नाथ भगवान का भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका आज़ एक भव्य समारोह में भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेवाड़ उदयपुर के राजा डाक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, महेंद्रा नंद गिरी महाराज, महंत दयाराम महाराज , महामंडलेश्वर शैलेषानन्द गिरी महाराज और पीर रामनाथ महाराज थे। अतिथियों ने धार्मिक रिती रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया।
त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के मप्र और राजस्थान के अध्यक्ष सुनील जोशी ने बताया कि मंदिर 6 करोड़ रुपए की लागत से 20 हजार स्क्वेयर फीट में सफेद संगमरमर पत्थर से बनेगा।जिसकी डिजाइन अयोध्या मन्दिर बनाने वाले इंजिनियर सोमपुरा ने बनाई है
और मन्दिर दो साल में बनकर तैयार हो जायेगा। वहीं डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बातचीत में कहा कि आज उज्जैन में मेवाड़ और मालवा का अदभूत संगम होने जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुये।





Comments
Post a Comment