दमन में लहराया मध्यप्रदेश का परचम, अस्मिता वूमेंस लीग सब जूनियर में बना ओवरऑल चैंपियन




देवास। दमन के कोली पटेल समाज भवन में 24 एवं 25 फरवरी को आयोजित अस्मिता वूमेंस लीग वेस्ट जोन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर प्रदेश का परचम लहराया। वेस्ट जोन के आठ राज्यों — मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप और दमन-दीव — के लगभग 600 खिलाड़ियों, रेफरी एवं ऑफिशियल्स की मौजूदगी में आयोजित इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 81 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख एवं महासचिव अभय श्रीवास के अनुसार खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य सहित कुल 28 पदक अर्जित किए। प्रदेश ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम तथा सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

देवास जिले के खिलाड़ियों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सब जूनियर वर्ग में वैष्णवी झाला ने सोलो तथा टेंडिंग (43-47 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीता, हर्षिल पटेरिया ने 51-55 किग्रा वर्ग एवं टूंगल इवेंट में स्वर्ण हासिल किया, जानवी सरकार ने 78-92 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अर्शी सोमानी और यार्निका वर्मा ने गांडा इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। अर्शी सोमानी ने सोलो में रजत और यार्निका वर्मा ने टूंगल में कांस्य पदक भी प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में भूमिका जैन ने टूंगल इवेंट में स्वर्ण, दिशा रेड्डी ने सोलो में स्वर्ण एवं टूंगल में रजत पदक जीता। दिशा रेड्डी और जागृति योगी ने गांडा इवेंट में स्वर्ण पदक अर्जित किया, जबकि रेगु इवेंट में भूमिका जैन, महिमा पटेल और जैनब खान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जागृति योगी ने टेंडिंग (-45 किग्रा) में रजत तथा महिमा पटेल ने (-55 किग्रा) में कांस्य पदक जीता। अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कोच और पालकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा