शहर के मुख्य मार्गों से फ्लेक्स होर्डिंग हटाने के निर्देश

भारत सागर न्यूज/देवास। आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशानुसार शहर के प्रमुख मार्गों, मुख्य चौराहों एवं स्ट्रीट लाइट के पोलों पर बिना अनुमति लगाए गए फ्लेक्स होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की गई। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की टीम द्वारा यह कार्रवाई तत्काल रूप से की गई।


आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मुख्य मार्गों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए फ्लेक्स होर्डिंग हटाए जाएं। निर्देशों के पालन में निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी अवैध फ्लेक्स होर्डिंग हटाए।


इस दौरान नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक हेमंत उबनारे एवं उनकी टीम द्वारा निगम की मशीनरी की सहायता से फ्लेक्स होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की गई।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा