संत शिरोमणि सेनजी महाराज की छत्री का समारोहपूर्वक अनावरण
- विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार बोलीं – संत व महापुरुष समाज को देते हैं प्रेरणा
भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25 स्थित सिविल लाइन चौराहा पर मंगलवार को संत शिरोमणि सेनजी महाराज की नवनिर्मित छत्री का भव्य एवं समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने की।
विशेष अतिथियों में सभापति रवि जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, संत कानु नागोबा (सनावद), पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, जिला महामंत्री राजेश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा फीता काटकर छत्री के अनावरण तथा संत सेनजी महाराज की आरती एवं पूजन के साथ हुई। स्वागत भाषण क्षेत्रीय पार्षद एवं निगम नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने दिया। उन्होंने सेन समाज को यह सौगात प्रदान करने हेतु विधायक, महापौर, सभापति तथा नगर निगम के समस्त पदाधिकारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपने संबोधन में विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि संत शिरोमणि सेनजी महाराज का जीवन भक्ति और आध्यात्म से ओत-प्रोत रहा है। उनके विचार न केवल सेन समाज बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज को जागृति और चेतना प्रदान करते हैं। उन्होंने छत्री निर्माण के लिए पार्षद मनीष सेन के प्रयासों की सराहना भी की।
महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने छत्री अनावरण पर समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संतों और महापुरुषों का जीवन समाज को सदैव सकारात्मक दिशा देता है। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त कर संत सेनजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, शुजालपुर, राघौगढ़, डबलचौकी, सोनकच्छ, विजयागंज मंडी, बरोठा सहित देवास जिले के सेन समाज के बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन जीतू चौहान ने




Comments
Post a Comment