स्वर्णकार महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव

- ब्रज की लट्ठमार होली रही आकर्षण का केंद्र,,,

- महिलाओं ने भजनों पर झूमते हुए मनाया उत्सव,,,

- सूखे गुलाल से खेली होली, महिलाओं ने दिया एकता और समरसता का संदेश,,,




भारत सागर न्यूज/देवास।
स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी शालिनी रोड स्थित स्वर्णकार समाज मंदिर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ राधाकृष्ण फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में ब्रज की भक्ति और होली के उल्लास की झलक देखने को मिली। 




समाज की महिलाओं ने राधा-कृष्ण के रंग में रंगकर प्रेम, भक्ति और आपसी भाईचारे का अद्भुत संदेश दिया। इस वर्ष फाग महोत्सव को ब्रज की प्रसिद्ध लट्ठमार होली की थीम जिसमे डिम्पल शीतल प्रिती कोमल शंकुतला ज्योती अर्चना ने लटमार होली की वेशभुषा पहन कार्यक्रम में विशेष आकर्षण और आनंद का वातावरण बना दिया।




मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने राधा-कृष्ण का रूप बबीता ज्योती दारा धारण कर भक्ति गीतों और फाग के मधुर भजनों पर झूमते-नाचते हुए उत्सव को यादगार बना दिया। हर ओर हंसी-खुशी, भक्ति और उमंग का माहौल दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। 




सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर फाग महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। भजनों की मधुर धुनों पर राधा-कृष्ण की झांकी के साथ महिलाओं ने पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ नृत्य किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। फाग महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। 




सभी ने पानी का उपयोग किए बिना केवल सूखे गुलाल और रंगों से होली खेली। इस पहल के माध्यम से समाज में जल संरक्षण, एकता और समरसता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वर्णकार महिला मंडल की अध्यक्ष राजश्री सोनी ने बताया कि फाग महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और आपसी प्रेम-सौहार्द बढ़ाने का माध्यम है। 




ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में एकता मजबूत होती है और नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार महिला मंडल हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन कर समाज की महिलाओं को एक मंच देने का प्रयास करता है, ताकि वे अपनी संस्कृति, भक्ति और उत्सव की परंपराओं को आगे बढ़ा सकें। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन