Indian Dental Association देवास शाखा ने लगाया दंत परीक्षण शिविर
भारत सागर न्यूज/देवास। Indian Dental Association (आईडीए) की देवास शाखा द्वारा उज्जैन रोड स्थित Faith Foundation School में निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ पहुंचकर दंत जांच कराई।
इस अवसर पर विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने बच्चों को दांतों की नियमित सफाई, संतुलित आहार तथा मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सही ब्रश करने की विधि और दांतों को स्वस्थ रखने के उपाय भी बताए गए।
शिविर में डॉ. नेहा आनंद, डॉ. नितिन मूंगी, डॉ. वरुण आनंद, डॉ. वकार अहमद, डॉ. निष्ठा जैन, डॉ. चेतना जायसवाल, डॉ. राजसी केलकर, डॉ. वसीम पठान, डॉ. अंकित अग्रवाल एवं डॉ. चेतन जोशी की सक्रिय सहभागिता रही।
चिकित्सकों ने विद्यार्थियों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की।




Comments
Post a Comment