सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा रोशन शुक्ला के संदर्भ में एसडीम महोदय के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया गया
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आज SDM कार्यालय पर एकत्रित होकर माननीय सांसद महोदय , माननीय कलेक्टर महोदय, पुलिस प्रभारी IG रेल विभाग, SP महोदय व SDM महोदय के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा बताया गया कि हमारे समाज के युवक नागदा नगर में हिन्दू समाज और गौ सेवा के क्षेत्र में निरंतर अच्छे कार्य करते है ।
सभी को ज्ञात है कि नागदा नगर में कुछ दिनों पूर्व विशेष वर्ग द्वारा शांति भंग करने का प्रयास किया गया था । दाहोद उज्जैन मेमो ट्रेन में एक हिंदू परिवार की बालिका साथ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की गई तथा विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई थी । घटना की सूचना मिलते ही समाज के युवा रोशन शुक्ला अपने सहयोगियों के साथ स्टेशन पहुंचे तथा पीड़ित परिवार की मदद कर रहे थे । तभी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रोशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी गई जिसका विरोध रोशन शुक्ला द्वारा किया गया ।
परंतु GRP पुलिस ने बिना विवेचना किए ही गौसेवक रोशन शुक्ला पर एक झूठा प्रकरण दर्ज कर लिया । सर्व ब्राह्मण समाज मांग करता है कि पीड़ित परिवार की मदद कर रहे किसी भी व्यक्ति के ऊपर प्रकरण दर्ज नहीं होना चाहिए। अतः रोशन शुक्ला पर जो गलत प्रकरण दर्ज किया चुका है, उक्त प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर ऐसे प्रकरण को निरस्त किया जाना चाहिए। अन्यथा भविष्य में कोई भी व्यक्ति पीड़ित/फरियादी का साथ देने से डरेगा ।
इसके साथ ही समाज जनो ने विरोध किया कि बार-बार ब्राह्मण समाज को टारगेट किया जा रहा है, अभी नेटफ्लिक्स पर एक विवादित फिल्म का ट्रेलर "घूसखोर पंडित" के नाम से चलाया जा रहा है जिससे ब्राह्मण समाज की भावना आहत हो रही है अतः ऐसे आयोजनों पर भी रोक लगाने व प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई ।
उक्त ज्ञापन योजना में गुलज़ारीलाल त्रिवेदी, आनन्द दीक्षित, प्रदीप रावल, हेमंत तिवारी, प्रदीप दुबे, आलोक नगर, पुरुषोत्तम सारस्वत, चंद्रमोल शुक्ला, राकेश शर्मा, संतोष शर्मा, मनोहर पाराशर, राम त्रिपाठी, डॉ अग्निवेश पाण्डेय, राकेश शर्मा ऑप्टिकल, संदीप प्रभात शर्मा, अवधेश पुरोहित, निलेश मेहता, मनीष व्यास, शशिकांत शर्मा, जयंत शर्मा, कमलेश शुक्ला, मनोहर शर्मा, सुरेश उपाध्याय, इत्यादि ब्राह्मण ,बंधु तथा अन्य समाजजन भी उपस्थित उपस्थित हुए। ज्ञापन का वाचन रोहित व्यास द्वारा किया गया तथा आभार गुलजारीलाल त्रिवेदी ने माना ।




Comments
Post a Comment