कचरा गाड़ी नहीं आने से वार्ड क्रमांक 11 के रहवासी नाराज, डिपो पहुंचकर किया विरोध।




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के वार्ड क्रमांक 11 में कई दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आने से क्षेत्रीय रहवासी नाराज हो गए। परेशान रहवासियों ने एकत्रित होकर नगर निगम के डिपो पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल पंवार भी मौके पर पहुंचे और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।




रहवासियों का कहना है कि पिछले आठ दिनों से वार्ड में कचरा गाड़ी नहीं आ रही है, जबकि कचरा शुल्क पूरे महीने का लिया जा रहा है। मजबूरी में लोग कचरा खाली प्लॉट में डालने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। लोगों का आरोप है कि कई-कई दिन तक गाड़ी नहीं आती और महीने में मुश्किल से दस दिन ही कचरा उठाया जाता है।




मामले को लेकर रहवासियों ने पार्षद प्रतिनिधि राहुल पंवार से शिकायत की, जिसके बाद वे डिपो पहुंचे। यहां नगर निगम कर्मचारियों और रहवासियों के बीच जमकर बहस भी हुई।




राहुल पंवार ने कहा कि कचरा नहीं उठने से लोगों के घरों में कचरा सड़ने लगा है, जबकि कचरा गाड़ियां डिपो में खड़ी-खड़ी खराब हो रही हैं। नगर निगम कचरा शुल्क तो वसूल रहा है, लेकिन सुविधा देने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों रुपए के मेंटेनेंस बिल बनाए जा रहे हैं, लेकिन गाड़ियां खराब पड़ी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। हालांकि नगर निगम कमिश्नर ने व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है। राहुल पंवार ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी-कर्मचारी दो-दो जगह बिल बनाकर नगर निगम के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा