परिवहन विभाग की सख्ती 12 वाहनों पर पीयूसी एवं परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 66 हजार 500 का जुर्माना लगाया

 जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास 




भारत सागर न्यूज/देवास।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। 




इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान द्वारा दल के साथ देवास में यात्री बसों की विशेष जाँच की गई, जिसमें विशेष रूप से बिना पीयूसी प्रमाण-पत्र के संचालित होने वाली वाहनों पर कार्यवाही कर जुर्माना लगाया गया। 




जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कार्यवाही में लगभग 58 वाहनों की जांच की गई। जिसमें 09 वाहनों का पीयूसी नहीं पाए जाने पर चालानी कार्यवाही करते हुए 45 हजार का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से भी जुर्माना वसूल किया गया। 




कार्यवाही में कुल 12 वाहनों पर 66 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया। ईजॉच अभियान में निर्धारित दस्तावेजों जैसे परमिट, फिटनेस, पीयूसी, बीमा, लायसेंस की जॉच करते हुए आवश्यक निर्धारित मापदण्ड अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार, 




गति नियंत्रक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स आदि की जांच भी की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने समस्त वाहन चालकों को निर्देशित किया कि वे अपनी बसों का संचालन मार्ग पर नियंत्रित गति से करें, सवारी बैठाने की होड़ में किसी भी दशा में मार्ग पर रेसिंग नहीं करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन एवं वाहन चालकों पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन