विशाल देव कथा एवं 121 कन्याओं के सामूहिक विवाह हेतु ध्वज स्थापना

- 30 मार्च से 5 अप्रैल तक होगा आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण-शहरीजन हुए शामिल




भारत सागर न्यूज/देवास।
सर्व सामाजिक विकास संस्था के सानिध्य में आयोजित होने वाली विशाल देव कथा एवं 121 कन्याओं के निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह के लिए बुधवार को ध्वज स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। 




यह आयोजन कावेरी पार्क, उज्जैन रोड, सिंगड़ (देवास) में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। ध्वज स्थापना ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार एवं ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी श्रद्धालु उपस्थित रहे। 




आयोजन के अंतर्गत 30 मार्च से 5 अप्रैल तक भगवान श्री देवनारायण की कथा का आयोजन होगा तथा 5 अप्रैल को 121 कन्याओं का निशुल्क विवाह संस्कार संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान मनोरंजन के लिए मेले का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कसेरा रहे। 




विशेष अतिथि के रूप में सिंगड़ के पूर्व सरपंच सीताराम पटेल, वर्तमान सरपंच हुकुम सिंह चौहान, विधायक मनोज चौधरी के प्रतिनिधि आनंद शर्मा, अमलावती सरपंच भंवर सिंह गौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान श्री देवनारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। 




संस्था सचिव हुकुम सिंह पवार एवं लेखराज सिंह पटेल द्वारा अतिथियों का साफा बांधकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जितेंद्र कसेरा ने अपने संबोधन में कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए कलश यात्रा हेतु 1100 कलश दान देने की घोषणा की। पूर्व सरपंच सीताराम पटेल ने आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 




वर्तमान सरपंच हुकुम सिंह चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम में लाल सिंह भगत द्वारा भजन प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। संस्था अध्यक्ष आलोक पायलट ने सभी को बधाई देते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की। 




अंत में लेखराज सिंह पटेल ने उपस्थित मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। ध्वज स्थापना के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बन गया है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से देव कथा एवं सामूहिक विवाह समारोह में सहभागिता का आह्वान किया है। इस अवसर पर पंकज चौहान सिंगड़ बाबूलाल जी पटेल, शालिग्राम वकील साहब, सौदान चौधरी, राधेश्याम चौधरी, नारायण पटेल, मोहन पटेल, राजमल पटेल, मदन जी, पिंटू चौहान, अजय राठौड़, भरत शर्मा सहित बड़ी संख्या में संस्था सदस्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन