साधना सोनी का निधन, 12 मार्च को उठावना बैठक
भारत सागर न्यूज/देवास। स्व. राजकुमार सोनी (रतन श्री गैस एजेंसी, देवास) की धर्मपत्नी तथा पुनीत सोनी और प्रवीण सोनी की माताजी साधना सोनी का 10 मार्च 2026, मंगलवार को स्वर्गवास हो गया।
वे गोवर्धनलाल (राजगढ़) की सुपुत्री तथा हरीश सोनी, अनिल सोनी और विनोद सोनी की बहन थीं। उनके निधन से परिवार और समाज में शोक की लहर है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्व. साधना सोनी की उठावना बैठक 12 मार्च 2026, गुरुवार को शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम स्वर्णकार समाज धर्मशाला, शालिनी रोड, देवास में रखा गया है।




Comments
Post a Comment