देवास में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली साइकिल रैली, पुलिस ने दिया फिटनेस और देशभक्ति का संदेश
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को एसपी पुनीत गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली सिटी कोतवाली क्षेत्र से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई सायाजी द्वार पर समाप्त हुई। इसमें शहर के विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
इस आयोजन के माध्यम से पुलिस ने आमजन को फिटनेस, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया। एसपी ने बताया कि जयंती वर्ष के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
रैली के दौरान पुलिसकर्मियों का उत्साह देखने लायक था। साथ ही, नागरिकों को भी जागरूक करने का प्रयास किया गया, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य सफल होता नजर आया।





Comments
Post a Comment