देवास-भोपाल बायपास मार्ग पर वेस्ट मटेरियल में भीषण आग, 15 से अधिक दमकल वाहनों से बुझाने का प्रयास
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास-भोपाल बायपास मार्ग पर शुभम लॉजिस्टिक कंपनी के पास स्थित एक खाली मैदान में रखे वेस्ट मटेरियल में सोमवार अलसुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
दमकल विभाग के अनुसार आग बुझाने के लिए करीब 15 से अधिक फायर ब्रिगेड वाहनों को लगाया गया है। दमकल अधिकारी अनुभव चंदेल ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि मैदान में फोम, रेक्सीन और गद्दे बनाने में इस्तेमाल होने वाली ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
आग लगने वाली जगह के आसपास रहवासी क्षेत्र और किसानों के खेत भी स्थित हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। दमकल कर्मी पिछले करीब पांच घंटे से लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही।





Comments
Post a Comment