उज्जैन में बड़ा सड़क हादसा: बारात से भरी डबल डेकर बस खाई में गिरी, 15 गंभीर घायल...
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खाचरोद से इंदौर जा रही बारात की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
यह हादसा जहांगीरपुर के पास स्थित गौरव कारखाना क्षेत्र में हुआ। बस में सवार सभी यात्री बाराती थे। दुर्घटना में करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस के अचानक अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।





Comments
Post a Comment