राजराजेश्वर भगवान परशुराम की शौर्य यात्रा को लेकर 17 मार्च को बैठक
भारत सागर न्यूज/देवास। भगवान परशुराम की शौर्य यात्रा की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (सर्व ब्राह्मण समाज) की एक अति आवश्यक बैठक 17 मार्च, मंगलवार को आयोजित की जाएगी।
बैठक समाज अध्यक्ष दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में शाम 5:30 बजे स्थानीय गुजराती गार्डन, भोलेनाथ रोड, देवास में होगी।
युवा संघ के जिला अध्यक्ष छोटू पांडे ने बताया कि बैठक में भगवान परशुराम की शौर्य यात्रा को भव्य रूप देने के लिए महासंघ के पदाधिकारियों, युवा संघ, महिला संघ, उपवर्ग के अध्यक्षों तथा समाज के सभी ब्राह्मण बंधुओं की उपस्थिति में विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में समाज के सभी सदस्यों से शामिल होकर अपने सुझाव और विचार देने का आग्रह किया गया है, ताकि शौर्य यात्रा को अधिक भव्य और सफल बनाया जा सके। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष सतीश दुबे द्वारा संगठन का वार्षिक आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा।
%20(1).jpeg)



Comments
Post a Comment