उज्जैन–नागदा मार्ग पर उन्हेल टोल नाके के पास स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक की भीषण टक्कर, 2 की मौत और 2 घायल...!




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। नागदा मार्ग पर उन्हेल टोल नाके से करीब 5 किलोमीटर पहले मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 




घायलों को तुरंत ग्लोबल और अवंति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उज्जैन निवासी देवेंद्र जोशी और भाजपा नेता कैलाश (रिंकू) शर्मा की मौत हुई है, जबकि प्रवेश मारोठिया सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।




प्रत्यक्षदर्शी नंदकुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के समय कई वाहन मौके पर खड़े थे, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने खुद घायलों को बाहर निकालकर एक युवक को सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बाद में घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।




पुलिस के अनुसार, भेरूगढ़ थाना क्षेत्र के गोयला बुजुर्ग गांव के पास यह हादसा हुआ है। आयशर ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मामले में आगे की जांच जारी है। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि थाना भेरूगढ़ में गोयला बुजुर्ग गांव में एक आयशर और एक स्विफ्ट कार के बीच हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। पुलिस ने आयशर गाड़ी को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और ड्राइवर फरार है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन