2 लाख 55 हजार की चिल्लर वितरित की गई।
भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/नागदा। व्यापारी महासंघ नागदा द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से व्यापारीयों को 2 लाख 55 हजार रूपये की चिल्लर वितरित की गई।
व्यापारी महासंघ नागदा अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि महिदपुर रोड नागदा पर स्थित दुकान पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे से 12 बजे तक 5, 10 एवं 20 रूपये के सिक्को (चिल्लर) का वितरण व्यापारीयो को किया गया। करीब 50 से 60 व्यापारियो को चिल्लर वितरित की गई।
बाजार में चिल्लर की किल्लत को दूर करते हुए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किये गये चिल्लर वितरण कार्य के लिये व्यापारी महासंघ नागदा अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल एवं व्यापारी सदस्यो ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक आशीष सक्सेना एवं रोकड़ अधिकारी राहुल सुनेरे का आभार व्यक्त किया।
अग्रवाल ने बताया कि शिवनारायण भागीरथ, सत्य ट्रेडर्स, जैन ट्रेडर्स, प्रकाश मावा भण्डार, निलकंठ हार्डवेयर, ऐक्सीलेन्ट गारमेन्ट, राजेन्द्र स्वीट्स, नान स्टॉप कलेक्शन, सुर मंदिर, गजानंद कचोरी, पाल डेयरी, हकीमी ट्रेडर्स, प्रकाश मावा, केश ट्रेडर्स, अनुराग ट्रेडर्स, अभयकुमार सोभागमल, रतीचन्द्र इन्दरमल, हरी ओम ट्रेडर्स, खण्डेलवाल डिस्पोजल, सकलेचा ट्रेडर्स, गजानन्द एण्ड संस, विष्णु ट्रेडर्स, लक्की ट्रेडर्स सहित अन्य व्यापारियो ने चिल्लर प्राप्त की।




Comments
Post a Comment