पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का शुभारंभ




भारत सागर न्यूज/संजू सिसोदिया/हाटपीपल्या। सोमवार को हाटपीपल्या विधानसभा के नगर मंडल हाटपिपल्या व ग्रामीण मंडल हाटपिपल्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत   मंडल के मंडल प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया तथा उपस्थितजनों को संबोधित किया। 




भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित संगठन है, जो सुशासन, अंत्योदय और सर्वांगीण विकास को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार मानती है। हमारे कार्यकर्ताओं का समर्पण, सेवा और संगठन के प्रति निष्ठा ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के संकल्प को साकार कर रही है। 




इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनसेवा के मूल मंत्रों को समझने का अवसर मिलता है। 




उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसके समर्पण से ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। वहीं हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना है।  




साथ ही इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी धनंजय शर्मा  व जिला महामंत्री मनीष सोलंकी ने भी सम्बोधित किया। मंच पर अतिथि के रूप में नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैधव एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष पाटीदार  भी मौजूद थे आयोजन का संचालन संदीप गुर्जर ने व आभार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष पाटीदार ने माना। साथ ही कार्यशाला महाअभियान मे आठ संत्रो में भाजपा कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अलग अलग संत्रो के माध्यम से संबोधित किया व भारतीय जनता पार्टी की रिती निती कार्य पद्धति व पार्टी की योजनाओं व पार्टी के एतिहासिक विषयों पर संत्र के माध्यम से महेश पाटीदार नारायण व्यास मोनिका शर्मा विरेन्द्र सिंह राजावत ओम जोशी तनय चौधरी महेश पाटीदार देवगढ़ व अंतिम संत्र को क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी द्वारा सम्बोधित किया गया। इन संत्रो में अध्यक्षता के रूप में विजय सिंह शक्तावत राजेंद्र सिंह राणा मनोहर सिंह सैधव बापूलाल धौसरिया अरूण राठोर देवकरण पाटीदार समेत वरिष्ठ नेताओं ने अध्यक्षता संत्रो की गई। आयोजन में शुभारंभ में भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर महाअभियान की शुरुआत की गई। आयोजन में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री रमेश संदूकलिया गोपाल पाटीदार उपसरपंच हुकुम पाटीदार आत्माराम चौहान मनीष सोलंकी सुरेन्द्र सैधव अर्जुन सैधव शुभम तंवर रायसिंह सैधव राजेंद्र सिंह सैधव समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यशाला महाअभियान बैठक में मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन