मनीष तिवारी की भजन संध्या एवं विशाल भंडारा 28 मार्च को
भारत सागर न्यूज/देवास। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 मार्च 2026, शनिवार को देवास नगर में भव्य भजन संध्या एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से चामुंडा पैलेस, आवास नगर में संपन्न होगा। आयोजक बंटी मंगरोलिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी उपस्थित रहेंगे।
साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार भी विशेष रूप से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष तिवारी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। इस धार्मिक आयोजन के संयोजक बंटी मंगरोलीया ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
.jpg)




Comments
Post a Comment