असली सोने का लालच देकर ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹5 लाख नकद जब्त...!




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। उज्जैन में पुलिस ने असली सोने के नाम पर नकली सोना देकर ठगी करने वाले एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकली सोना और लगभग ₹5 लाख नकद बरामद किए गए हैं।




मामला माधव नगर थाना क्षेत्र का है, जहां कुछ दिन पहले एक महिला के साथ ठगी की वारदात हुई थी। आरोपियों ने महिला को असली सोना सस्ते दाम में देने का लालच दिया और बदले में नकली सोना थमा कर करीब ₹5 लाख रुपये ठग लिए।




घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद अलीराजपुर निवासी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।




पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किया गया नकली सोना और ₹5 लाख नकद बरामद किया है।माधव नगर सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि आरोपियों से अन्य संभावित ठगी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन