अवंतिका में 51 फीट ऊंची धर्म ध्वजा का शंखनाद, 11वें साल भी गूंजा नव संवत्सर का जयघोष




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर अवंतिका की सड़कों पर सनातन संस्कृति की अनूठी छटा बिखरी नजर आई। अनंत विभूषित परम पूज्य गुरु मां डॉ कल्याणी चैतन्य अम्मा जी की प्रेरणा से धर्मसम्राट स्वामी करपात्री कल्याण संघ और विक्रमादित्य नवसंवत धर्म ध्वजारोहण समिति द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया। 




क्षत्री चौक से शुरू हुआ यह भव्य जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ रुद्र सागर स्थित विक्रमादित्य टीला सिंहासन बत्तीसी पहुंचा। ढोल-धमाकों और भगवा ध्वजों से पटे इस मार्ग पर चारों ओर उत्साह का माहौल था। कार्यक्रम के संयोजक फूलचंद जरिया ने बताया कि अम्मा जी के मार्गदर्शन में पिछले 11 वर्षों से यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है।




​चल समारोह के समापन पर विक्रमादित्य टीले पर विद्वान संतों का सम्मान किया गया। इस दौरान पूज्य सच्चिदानंद महाराज, संत महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर भगवतानंद महाराज, पंडित गिरीश शर्मा बालक गुरु और महंत निलेशानंद महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। 




समिति के आदित्य नागर ने बताया कि 51 फीट लंबे विशाल ध्वज को पूरे मार्ग पर श्रद्धापूर्वक लाया गया और अंत में टीले पर स्थापित कर नव संवत्सर की मंगल कामना की गई। सच्चिदानंद महाराज ने अपने संबोधन में इसे सनातन धर्म की पताका फहराने का प्रतीक बताया, वहीं पंडित गिरीश शर्मा बालक गुरु ने विक्रमादित्य की नगरी में इस भव्य स्वागत को जरूरी बताया।




​आयोजन में मुख्य रूप से महेश तिलक, किरण कांत मेहता, पंकज सोलंकी, योगेश साद, धर्मेन्द्र राठौड़, एडवोकेट देवेन्द्र राय, डॉ नरेंद्र अग्रवाल, महेंद्र कटियार, बबलू खींची, गोपाल वागरवाल और महिला शक्ति से लक्ष्मी लश्करी, पिंकी यादव, कविता राय, गीता यादव व हर्षिता शर्मा सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी मौजूद रहे। संयोजक फूलचंद जरिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 11 साल का यह सफर भक्तों के बढ़ते उत्साह और अम्मा जी के आशीर्वाद का ही परिणाम है। पूरे मार्ग पर पुष्प वर्षा के साथ चल समारोह का भव्य स्वागत हुआ, जिसने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन