5.25 करोड़ की लागत से बनेगा अमलावती में नया जनपद पंचायत भवन, हुआ भूमिपूजन




भारत सागर न्यूज/देवास। जिले की ग्राम पंचायत अमलावती में 5.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवीन जनपद पंचायत भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गायत्री राजे पवार एवं जनपद अध्यक्ष श्रीराम कला ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।




इस अवसर पर शरद पंवार, अंजाद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भवन निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।




जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश पटेल ने कहा कि अमलावती जनपद पंचायत भवन का लंबे समय से इंतजार था, जिसका आज भूमिपूजन कर दिया गया है। 




उन्होंने विश्वास जताया कि भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।




नए भवन के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को एक ही स्थान पर जनपद से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन