55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर Grasim Industries Limited के केमिकल डिवीजन में विभिन्न सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 - ग्रेसीम केमिकल डिवीजन में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। केमिकल डिवीजन के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सागर खददा ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत उद्योग में सुरक्षा नारा, पोस्टर प्रतियोगिता तथा सुरक्षा प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। 




इस वर्ष के विषय “लोगों को संलग्न, शिक्षित और सशक्त करें” के अनुरूप सभी गतिविधियों का संचालन किया गया। इसके साथ ही कंपनी की आवासीय कॉलोनी में महिलाओं और बच्चों के लिए भी सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।




मुख्य कार्यक्रम 12 मार्च को कंपनी परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख एवं अध्यक्ष अशोक गुप्ता थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।




इस अवसर पर अशोक गुप्ता ने अपने संबोधन में संलग्नता, शिक्षण और सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योग में उत्पादन और विक्रय के साथ-साथ व्यक्तिगत सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। जब कोई व्यक्ति अपने कार्यस्थल से सुरक्षित, स्वस्थ और प्रसन्नचित होकर अपने परिवार के पास लौटता है, वही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है। कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख विनोद मिश्रा ने सभी उपस्थितजनों को सुरक्षा की शपथ दिलाई।




इस दौरान वित्त प्रमुख मनोज काबरा, तकनीकी प्रमुख परिश द्विवेदी तथा ऋषभ चोपड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही लैंक्सेस के सुरक्षा अधिकारी अनंदा देव दास ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केमिकल डिवीजन में अपनाए जा रहे सुरक्षा उपायों की सराहना की।
कार्यक्रम में श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों तथा विभिन्न ठेकेदारों ने भी सुरक्षा विषय पर अपने विचार साझा किए। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्लांट के कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा पर आधारित नाटकों का मंचन किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में केमिकल डिवीजन के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रिया पांडे और विजय अजमेरा ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन सागर खददा द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन