देवास में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप; 6 पर केस दर्ज




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने उस समय उग्र रूप ले लिया, जब बहू के मायके पक्ष के लोगों पर ससुराल में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा। घटना में घर के कई कीमती सामान क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक वंदना जैन ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अर्पित जैन को उसके ससुर का फोन आया था। 




फोन पर कहा गया कि गैस सिलेंडर समाप्त हो गया है, इसलिए वह इंदौर पहुंचाकर सिलेंडर दे जाए। बेटे द्वारा ऐसा करने से मना करने पर घर में विवाद की स्थिति बन गई।




आरोप है कि इसके कुछ समय बाद बहू के मायके पक्ष के लोग इंदौर से देवास स्थित उनके घर पहुंचे और वहां गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 




शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने घर में घुसकर एलईडी, फ्रिज, कूलर सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, कथित तौर पर घटना के साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए।




घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि बहू सहित इंदौर निवासी 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन