सुंदरकाण्ड पाठ, महाआरती, भजन संध्या एवं विशाल भंडारा आज
भारत सागर न्यूज/देवास। राम नवमी के पावन एवं सुमंगलमयी अवसर पर शहर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। स्थानीय जवाहर चौक प्रांगण में श्रीराम जन्मोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में 27 मार्च, शुक्रवार को भव्य धार्मिक आयोजन आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम अंतर्गत सायं 5 बजे से श्री सुंदरकाण्ड महापाठ का सुमधुर एवं संगीतमय भक्तिमय गायन प्रारंभ होगा, जो श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर देगा। इसके पश्चात सायं 7:30 बजे भव्य संगीतमयी महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, महाआरती के बाद विशाल भंडारे एवं भव्य भजन संध्या का दिव्य आयोजन भी होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि यह भव्य आयोजन विगत 15 वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है और इस वर्ष इसका 16वां वर्ष है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखी जा रही है।
कार्यक्रम संयोजक अजय पहाड़िया एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने नगर के समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर इस पावन आयोजन में सहभागिता निभाएं, पुण्य लाभ अर्जित करें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
.jpeg)



.jpeg)
Comments
Post a Comment