संसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने बाजार पहुंचकर की होली खरीदारी, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास–शाजापुर क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने होली पर्व के मद्देनज़र स्थानीय बाजार में पहुंचकर खरीदारी की और आमजन से मुलाकात कर उन्हें होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों से संवाद कर पारंपरिक एवं सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की।




सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि होली हर्षोल्लास, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है। यह त्योहार समाज में प्रेम, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें तथा परंपराओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं।




उन्होंने कहा कि होली के पावन अवसर पर हम सभी यह कामना करें कि रंगों का यह उत्सव हर घर में खुशियां, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। साथ ही परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करें कि विश्व में शांति स्थापित हो और संपूर्ण मानवता का कल्याण हो।




अंत में सांसद ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश दिया।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन