यादव गवली समाज की पारंपरिक गैर, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना




भारत सागर न्यूज/देवास। होली के पावन अवसर पर मंगलवार को यादव गवली समाज द्वारा पारंपरिक गैर निकाली गई। समाज के युवा एवं वरिष्ठजन ढोल-नगाड़ों के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए पूरे उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए। 




गैर के दौरान शहर में भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। गैर के क्रम में समाजजन एक शोकाकुल परिवार के घर भी पहुंचे। 




वहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी गई। समाज के सदस्यों ने परिवारजनों को रंग-गुलाल लगाकर यह संदेश दिया कि समाज सुख-दुख हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। 




इसके पश्चात गवली मोहल्ला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सामाजिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।






Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन