माताजी टेकरी लूटकांड का खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार।




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के प्रसिद्ध माताजी टेकरी क्षेत्र में श्रद्धालु महिला के साथ हुई लूट की घटना का कोतवाली पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादिया ने 25 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ माताजी टेकरी दर्शन के लिए आई थी। 




शाम करीब 7:30 बजे बड़ी माताजी मंदिर के पास चार महिलाओं ने उनके हाथ में रखा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने झूमाझटकी कर उन्हें धक्का दिया और बैग में रखा पर्स छीनकर फरार हो गईं। पर्स में नगदी राशि एवं चांदी के आभूषण थे।




घटना के बाद फरियादिया व परिजनों की सतर्कता से एक आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिसके पास से पर्स व सामान बरामद हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी वर्धा एवं नागपुर क्षेत्र की निवासी हैं। मामले में बीएनएस की धारा 309(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन