कमल आर्य को मिली कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी,
- राहुल गांधी की ओबीसी युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में मिला महत्वूपर्ण दायित्व।
भारत सागर न्यूज/नागदा । इस समय जब कांग्रेस संगठन सृजन के माध्यम से देशभर में कांग्रेस संगठनों को मजबूत करने में लगी है, ऐसे वक्त में नागदा के युवा किसान नेता आंजना कमल आर्य को कांग्रेस के ओबीसी विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
यह जिम्मेदारी इसलिए महत्वपूर्ण है कि राहुल गांधी ने पिछली कुछ सालों से पिछड़ा व दलित वर्ग को पार्टी में आगे बढ़ाने की पहल की है, दूसरी तरफ यह जिम्मेदारी इसलिए भी अहम क्योंकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी ओबीसी समाज से आते हैं। नागदा खाचरोद विधानसभा में भी ओबीसी का अच्छा खासा वोट बैंक है। कमल आर्य ओबीसी समाज के आंजना समाज से आते हैं, वो इससे पहले युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने कमल आर्य को नियुक्ति प्रदान की है, उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय प्रवक्ता हर्षद शर्मा, सत्येंद्र शेखावत, प्रहाल सिंह आँजणा, रामकिशोर मिथुन भाटी,वरिष्ठ कांग्रेसी चेतन यादव, वल्लभ पाटीदार, सुनीता गुर्जर, प्रदेश सचिव विनोद नाथ, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष लखन मालवीय, युवा कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष पदम् बोड़ाना,
जितेंद्र गांधी, अर्जुन मालवीय, बापू सिंह गुर्जर, छगन भनोपिया, अजय पटेल, पवन देवड़ा, अरबाज खान, टीकम सिंह पंवार, सुनील राठोड, राजेश सोलंकी, लखमन गुर्जर, प्रद्युम गुर्जर, चेनसिंह गुर्जर, पुखराज गुर्जर, गट्टू सिंह गुर्जर, लोकेंद्र सिंह पवार, मुकेश पांचाल, उत्तम राव, ईश्वर आंजना, राजेन्द्र सिंह, देवराम चौधरी, राजेश मालवीय, जसवंत आँजणा, धर्मेंद्र पोरवाल, रणछोड़ आँजणा, कमल गुर्जर, प्रकाश धाकड़, विशाल गुर्जर, भुरू मेवाती, कमल पँवार, ओमनारायण गुर्जर, परमेश्वर गुर्जर, विमल सनी, अजय शर्मा, कनियालाल गुर्जर, महेश चौधरी, सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जाहिर किया।




Comments
Post a Comment