मालसापुरा के ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाला आरोपी शाजापुर से गिरफ्तार




भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के ग्राम बड़ा मालसापुरा में ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने वाले एक बदमाश को बीएनपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 




आरोपी पीरूलाल निवासी ग्राम सिंगारचोली, जिला शाजापुर पिछले कुछ दिनों से गांव में चोरी, खेतों की फसल को नुकसान पहुंचाने और कृषि उपकरणों में तोड़फोड़ कर रहा था।




खास बात यह रही कि हर वारदात के बाद वह एक पर्ची छोड़कर जाता था, जिसमें अपना नाम लिखकर नुकसान की जिम्मेदारी लेता था। पर्ची में उसने लिखा था कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके बेटे का रिश्ता तोड़ दिया, जिससे उसके करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया हैं।




इसी विवाद के चलते वह ग्रामीणों पर दबाव बना रहा था और गेहूं की फसल में आग लगाने की धमकी भी दे रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर बीएनपी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शाजापुर से गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन