जनसुनवाई में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
-------------




भारत सागर न्यूज/देवास। 
जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। 




जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर संजीव जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।




बीपीएल राशन कार्ड बनवाया जाये -

जनसुनवाई में आवेदिका सरिना पति इमरान निवासी देवास ने  बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के  के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।




प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाये -

जनसुनवाई में आवेदक बंशीलाल रावत निवासी आक्‍या ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।




बिजली बिल कम कराया जाये -

जनसुनवाई में आवेदिका दीप्ति रघुवंशी पति बलदेव रघुवंशी निवासी देवास ने बिजली बिल कम कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।




रास्‍ते से अतिक्रमण हटवाया जाये -

जनसुनवाई में आवेदक नरबतसिंह निवसी मानकुंड ने रास्‍ते से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।




ये आवेदन भी हुए प्राप्त -

जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।                        

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन