देवास: बकाया कर न चुकाने पर शास्त्री मार्केट की दुकानों पर निगम की कार्रवाई, चार दुकानें सील
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के शास्त्री मार्केट में नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। बकाया कर नहीं चुकाने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए निगम टीम ने कई दुकानों पर ताले जड़ दिए।
कार्रवाई के दौरान मौके पर ही चार दुकानों को सील किया गया, जबकि अन्य बकायेदार व्यापारियों के खिलाफ भी अभियान लगातार जारी है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई बकाया कर वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
अधिकारियों के अनुसार, जल कर, ट्रेड लाइसेंस शुल्क और अन्य करों का भुगतान नहीं करने वाले व्यापारियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
साथ ही बड़े बकायेदारों के खिलाफ भी जल्द ही कड़े कदम उठाने की बात कही गई है। नगर निगम ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने वालों को किसी भी स्थिति में राहत नहीं दी जाएगी।




Comments
Post a Comment