मक्सी के सिया के पास कार डिवाइडर से टकराई, एक घायल...
भारत सागर न्यूज/मक्सी। मक्सी क्षेत्र के सिया के समीप मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे, जो उत्तरप्रदेश से सूरत की ओर जा रहे थे और मक्सी की ओर बढ़ रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से जा भिड़ी।
दुर्घटना में विनोद पाठक घायल हो गए, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे चाचा घनश्याम, चाची ऊषा देवी और गोलू सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सहायता पहुंचाई।
घायल विनोद पाठक को तत्काल मक्सी के एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका और अन्य यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई।





Comments
Post a Comment