सर्व प्रयास सामाजिक संस्था ने बालिका के विवाह मे की आर्थिक मदद।
भारत सागर न्यूज/नागदा। सर्व प्रयास सामाजिक संस्था द्वारा जरूरतमंद बेटी की शादी में सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। संस्था की ओर से कुल रूपये 35,000 की सहायता दी गई, जिसमें रूपये 12,000 नगद राशि के साथ पायल, बिछिया, 2 लहंगे, 31साड़ियां, 5 सूट, मिक्सर ग्राइंडर ओवन ट्राली बेग बर्तन तथा घरेलू उपयोग की अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई।
संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने बताया कि संस्था ने 55 जरूरतमंद बेटियों की सहायता करने का संकल्प लिया है। संस्था शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, त्यौहार और विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर जरूरतमंद बेटियों की सहायता करती है।
शर्मा ने बताया कि सर्व प्रयास सामाजिक संस्था महिलाओं को समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर भी प्रदान कर रही है। संस्था की कई शाखाएं विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जिनमें नागदा, खाचरोद, महिदपुर सिटी, महिदपुर रोड, उज्जैन, घटिया, घोंसला एवं गुजरात के वडोदरा प्रमुख हैं। इन सभी शाखाओं से इस बेटी की सहायता के लिए सहयोग भेजा गया।
शर्मा ने बताया कि संस्था से देशभर की सैकड़ों महिला सदस्य जुड़ी हुई हैं, जो हर महीने रूपये 100 की छोटी-छोटी राशि एकत्रित करके जरूरतमंद बालिकाओं की सहायता करने का कार्य कर रही हैं। संस्था का उद्देश्य समाज में जरूरतमंद बेटियों को सहयोग देकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद करना है। शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बेटी के माता पूजन कार्यक्रम में संस्था की सभी बहने शामिल हुई तथा बेटी को उपहार एवं आशीर्वाद दिया । मौके पर अध्यक्ष ज्योति शर्मा बृजवासी, महासचिव कुमुद पायल ओझा, संरक्षक सविता दुबे, अनीता पंड्या, सीमा ओझा, अनुराधा गुर्जर, सुमन पोरवाल, किरण शर्मा, विद्या तिवारी, भारती मालवीय, राधा वर्मा, रितु अरोरा, वंदना परमार, सरोज पोरवाल, शालिनी शर्मा उपस्थिति रही।




Comments
Post a Comment