फिट इंडिया वूमेन अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास
------------
------------
भारत सागर न्यूज/देवास । महिला बाल विकास विभाग द्वारा फिट इंडिया वूमेन अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि साइकिल रैली श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम भोपाल चौराहे देवास से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई।
रैली में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विभाग द्वारा "फिट इंडिया वुमन्स वीक 2026" का आयोजन किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य महिलाओं व किशोरियों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें स्वास्थ्य, फिटनेस एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
फिट इंडिया वूमेन का उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, महिलाओं को सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित करना, महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग का अमला उपस्थित रहा।




Comments
Post a Comment