माता टेकरी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लोगों ने नशे में युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के प्रसिद्ध माता टेकरी मंदिर क्षेत्र में एक युवक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपना नाम प्रशांत निवासी इंदौर बता रहा था। युवक पर आरोप है कि उसने टेकरी पर दर्शन के लिए आई एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी।




बाद में लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का कहना है कि वह नशे में था और टेकरी से नीचे उतर रहा था। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन