गंदे पानी को लेकर पार्षद प्रतिनिधि का अनोखा प्रदर्शन, नगर निगम के खिलाफ लगाई ‘गंदे पानी’ की प्रदर्शनी




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर में गंदे पानी की समस्या को लेकर वार्ड के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा ने नगर निगम के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए गंदे पानी की प्रदर्शनी लगा दी। वार्ड के घरों में नलों से आ रहे गंदे पानी को बोतलों और बर्तनों में भरकर प्रदर्शनी के रूप में रखा गया, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या की गंभीरता दिखाई जा सके।




रूपेश वर्मा ने बताया कि पिछले करीब 20 दिनों से वार्ड में सिवरेज मिला गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आज गंदे पानी की प्रदर्शनी लगाकर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई है।




वर्मा ने कहा कि उनके लिए वार्ड के मतदाता भगवान के समान हैं और वे उनकी समस्याओं को लेकर हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन तेज किया जाएगा।




फिलहाल वार्ड के कई घरों में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं और नगर निगम से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन